उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी!

मुफ्त बीज मिनीकिट! रबी 2025-26 में यूपी के किसानों के लिए वरदान

रबी सीज़न 2025-26 के लिए निःशुल्क दलहनी बीज मिनीकिट वितरण की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत किसानों को चना (16 किलो), मटर (20 किलो) और मसूर (8 किलो) के बीज मिनीकिट बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे।

लाभार्थियों का चयन पूरी तरह लॉटरी प्रणाली से जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

आवेदन प्रारंभ की तिथि 1 सितंबर 2025 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2025 है।

किसान भाई-बहन केवल कृषि दर्शन-2 पोर्टल (https://agridarshan.up.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान रहे –

एक किसान को सिर्फ एक ही फसल का मिनीकिट मिलेगा।

केवल पंजीकृत किसान ही आवेदन कर पाएंगे।

यदि आवेदन लक्ष्य से अधिक होते हैं, तो चयन लॉटरी से किया जाएगा।

कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना आवेदन ज़रूर करें और इस योजना का लाभ उठाएँ।

रिजवान खान की रिपोर्ट 

AKP  न्यूज 786