🌹*हार्दिक आभार 🙏 🙏 सादर प्रणाम* 🙏 🙏
प्रेस क्लब के सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पत्रकार साथियों
प्रेस क्लब बस्ती के चुनाव में आपने जिस तल्लीनता, मनोयोग, अपनत्व, ममत्व और आत्मीयता के साथ मुझे भारी मतों से उपाध्यक्ष के पद पर चुना, उसके लिए मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं। उन्हें मैं किन शब्दों में आभार व्यक्त करूँ। आपका यह विश्वास और स्नेह मेरे लिए अनमोल है। सचमुच, आप सभी मेरे लिए प्रणम्य हैं! 💐
मैं, पूरे मनोयोग से विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मैं भगीरथ प्रयास करूँगा। प्रेस क्लब को बस्ती की आवाज और पत्रकारिता के उच्च मूल्यों का प्रतीक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूँगा।
आपका स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मेरे लिए सर्वदा प्रेरणा रहेगा। आइए, मिलकर बस्ती प्रेस क्लब को प्रगति और सच्चाई के रास्ते पर ले चलें ! 🖋️
आशा करता हूँ कि आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे प्रति यूँ ही सर्वदा बना रहे।
सादर आभार,
*डॉ. वी.के. वर्मा*
उपाध्यक्ष, प्रेस क्लब बस्ती
मो.नं. 9415163328


0 Comments