राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर बच्चों ने बनाया पेपर ब्रिज और मॉडल घर
दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम दमया परसा बस्ती में राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर बच्चों से विशेष प्रोजेक्ट तैयार कराए गए। इस मौके पर छात्रों ने कागज़ से ब्रिज और मॉडल घर बनाकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय दिया।
संस्थान के प्रिंसिपल सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सहायक अध्यापक परवेज अहमद को सौंपी। परवेज अहमद की देखरेख व मार्गदर्शन में बच्चों ने बड़े उत्साह से प्रोजेक्ट तैयार किए और कक्षा में इंजीनियरिंग से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की।
“राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस महान अभियंता व राजनेता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। देश के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा—
“प्यारे बच्चों! यह उम्र सीखने की है। पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करो ताकि भविष्य में समाज और देश के लिए अमूल्य योगदान दे सको।”
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP NEWS 786

0 Comments