Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शहर में पार्किंग स्थल के बारे में जाने।


दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, दुकानदारों और वाहन चालकों के लिए जरूरी निर्देश

शहर में पार्किंग स्थल के बारे में जाने।

बस्ती। दशहरा मेला एवं प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। सभी दुकानदारों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करें।

प्रशासन का आदेश

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 04 अक्टूबर 2025 से 07 अक्टूबर 2025 तक (मूर्ति विसर्जन तक) निम्नलिखित नियम प्रभावी रहेंगे:

  • सभी दुकानदार अपने दुकान के लिए सामान दोपहर 02:00 बजे से पहले अवश्य मंगा लें।
  • 02:00 बजे के बाद किसी भी प्रकार के वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • निजी वाहन मालिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करें।
  • 02:00 बजे के बाद सड़क या बीच में खड़े पाए गए वाहनों को केन से खींचकर ले जाया जाएगा और नियमानुसार सीज किया जाएगा।

शहर में निर्धारित पार्किंग स्थल

  • किसान डिग्री कालेज ग्राउण्ड
  • ए.पी.एन. डिग्री कालेज के पीछे ग्राउण्ड
  • श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज दक्षिण दरवाजा रोड ग्राउण्ड
  • राजकीय इण्टर कालेज ग्राउण्ड

अपील

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि दशहरा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए इन नियमों का पालन अवश्य करें।

रिपोर्ट: परमानंद मिश्रा, AKP News 786


बस्ती दशहरा ट्रैफिक व्यवस्था, मूर्ति विसर्जन पार्किंग, दशहरा 2025 ट्रैफिक नियम, बस्ती प्रशासन आदेश, दशहरा पर ट्रैफिक बदल


👉 दशहरा और विसर्जन की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए AKP News 786 के साथ।

Post a Comment

0 Comments