संत कबीर नगर जिले में शनिवार को पौली ब्लॉक परिसर में जब अपने विदाई समारोह में रिटायर्ड एडीओ पंचायत गजानन पाल भावुक हुए तो वहां मौजूद हर एक शख्स कुछ ऐसी ही भावनाओं को अपने चेहरे पर समेट कर भविष्य में उनके खालीपन का अहसास करता नजर आ रहा था। समारोह के दौरान जिम्मेदारों में गजानन पाल से अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सरलता, पारंगता, मृदुभाषिता और कायम अनुशासन को सीखने की ललक दिख रही थी।
पौली ब्लॉक के निवर्तमान एडीओ पंचायत गजानन पाल के सेवानिवृति के अवसर पर शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम मिलन यादव एवं बीडीओ अर्जित प्रकाश के निर्देशन में श्री पाल की सेवानिवृति को यादगार बनाने में ब्लॉक के सभी एडीओ, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, ब्लॉक कर्मी, और सफाई कर्मी समर्पित नजर आए। सभी ने श्री पाल को उपहार भेंट करके और उनका माल्यार्पण करके भाव, श्रद्धा और सम्मान के साथ विदा किया।
अपने उच्चाधिकारी बीडीओ, सहकर्मी एडीओ, अधीनस्थों और जनप्रतिनिधियों से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत श्री पाल की आंखें खुशी से नम हो उठीं। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम मिलन यादव ने कहा कि गजानन पाल ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सरलता से मेरे व्यक्तिगत मन मस्तिष्क पर अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी है। श्री यादव ने जिम्मेदारियों की नई पारी शुरू करने पर उन्हें शुभकामनाएं दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभागीय जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन से विरत होने के बाद अपने अनुभव से समाज की तरक्की को नई दिशा प्रदान करेंगे। बीडीओ अर्जित प्रकाश ने कहा कि सेवा से अवकाश मिलने के बाद समाज के प्रति जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती है।

उन्होंने श्री पाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कर्मचारियों को उनकी कर्तव्य निष्ठा और मैनेजमेंट को सीखने की सलाह दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष क्षितिज चौधरी ने श्री पाल के साथ किए गए कार्य के दौरान के अपने व्यक्तिगत अनुभव को शेयर करते हुए उनकी अद्भुत कार्य प्रणाली और उनके दमदार आत्मविश्वास को प्रेरणादाई बताया। एडीओ पंचायत नाथनगर मैनुद्दीन सिद्दीकी ने श्री पाल को अपने सर्वोत्तम सहकर्मियों में से एक बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। ब्लॉक को ऑर्डिनेटर राजकुमार ने अपनी संगीतमई प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया।
इस दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आद्या प्रसाद यादव,एडीओ सभाजीत यादव, एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव, विश्वविजय पांडेय, पंचायत सचिव कर्णजीत सिंह यादव, अंब्रीश पटेल, मो० अफजल, धर्मेंद्र यादव, शिवेन्द्र कुमार, बृजेश यादव, संदीप शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, दिलीप गौड़, महेंद्र चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786
0 Comments