बस्ती -बस्ती जिले के थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम बस्ती द्वारा ब्लाक रोड पर एक व्यक्ति से गोलीकाण्ड के 10 घण्टे के अन्दर की गयी संयुक्त कार्यवाही से पुलिस मुठभेड़ में 01 बदमाश घायल व अन्य 02 गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-31.01.2025 को ब्लॉक रोड पर समय करीब 6:00 बजे एक व्यक्ति सहबाग गौतम पुत्र रामलाल गौतम उम्र करीब 22 वर्ष पर 2 मोटरसाइकिल सवारों द्वारा जानलेवा हमला करते हुए गोली मारने का 10 घंटे के अन्दर सफल अनावरण व शत प्रतिशत गिरफ्तारी करते हुए पुलिस मुठभेड़ में मूड़घाट क्षेत्र से 2 मोटरसाइकिल सवारों/ अभियुक्त मोहम्मद शमीम उर्फ गुड्डू पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी ग्राम डोढ़ाऊपुर थाना नगर जानपद बस्ती(चोटहिल), आदित्य चौधरी पुत्र अशोक चौधरी निवासी ग्राम कमठाइयां थाना नगर जनपद बस्ती को घटना में प्रयुक्त अवैध कट्टा व मोटरसाइकिल के साथ दिनांक 01.02.2025 समय 01.05 बजे करीब गिरफ्तार कर घटना में शामिल/ संबंधित अन्य अभियुक्त अजीत यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी ग्राम अवस्थीपुर सुदामागंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को अमहट पुलिया से समय 23.40 बजे गिरफ्तार किया गया, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने प्रेस कांफ्रेस कर घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी,,अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,
अभियुक्त गुड्डू उर्फ मोहम्मद शमीम के खिलाफ पहले से 3 मुकदमा दर्ज था,और अभियुक्तआदित्य चौधरी के खिलाफ 2, अजीत यादव के खिलाफ 1मुकदमा पहले से दर्ज था।
आपको बता दे की दिनांक-31.1. 2025 को ब्लॉक रोड पर समय करीब 6:00 बजे एक व्यक्ति सहवाग पुत्र रामलाल उम्र करीब 22 वर्ष पर 02 मोटरसाइकिल सवारों 1. मोहम्मद शमीम उर्फ गुड्डू पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी ग्राम डोढ़ाऊपुर थाना नगर जानपद बस्ती, 2. आदित्य चौधरी पुत्र अशोक चौधरी निवासी ग्राम कमठाइयां थाना नगर जनपद बस्ती, 3. अजीत यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी ग्राम अवस्थीपुर सुदामागंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती द्वारा गोली मार दिया गया था, जिनका जिला अस्पताल बस्ती में दवा इलाज चल रहा है।
थाना कोतवाली पर तहरीरी सूचना के आधार पर धारा-109, 351(3), 61(2) B.N.S. के तहत मुकदमा दर्ज किया था
अभियुक्तों ने बताया क आदित्य, गुड्डू व अजीत यादव तीनों दोस्त थे, नवम्बर/दिसम्बर के महीने में अजीत यादव बड़ेवन आया था, जिसका विवाद बड़ेवन के सहबाग गौतम पुत्र रामलाल गौतम निवासी बड़ेवन मड़वानगर थाना कोतवाली बस्ती से हुआ था। सहबाग गौतम व उसके साथियों ने उसे मारा पीटा था, जिस बात को लेकर इन तीनों अभियुक्तगण ने कसम खायी थी कि सहबाग गौतम को किनारे लगा देंगे। उसी क्रम में आज दिनांक 31.01.2025 को बंजरिया फार्म के आस पास तीनों अभियुक्तगण इक्टठा हुए तथा तीनों ने मिलकर सहबाग गौतम से बदला लेने तथा जान से मारने का प्लान बनाया। चूंकि अजीत यादव को बड़ेवन में जानते थे तो उसका नाम प्रकाश में आ जाता इसलिए उसने अपने साथियों गुड्डू उर्फ मो0 समीम तथा आदित्य चौधरी को काम को अंजाम देने के लिए तथा खाने पीने का 500 रुपया देकर बस्ती भेज दिया, शाम को 03.00 बजे के आस पास अजीत यादव के प्लान के मुताबिक आदित्य चौधरी पुत्र अशोक चौधरी निवासी कमठहिया थाना नगर जनपद बस्ती, गुड्डू की मोटरसाईकिल पैसन प्रो रजिस्ट्रेशन नम्बर UP58 K 4536 गाड़ी चला रहा था तथा गुड्डू उर्फ मोहम्मद शमीम पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी ढोढवापुर थाना नगर जनपद बस्ती पीछे बैठा था, दोनो लोगों ने जनपद बस्ती ब्लॉक रोड पर आकर सहबाग गौतम को उसके सैलून पर रेकी किया, सैलून पर भीड़ होने के कारण काम नहीं बना तो रुक कर रास्ते में उसके आने का इन्तेजार करने लगे, थोड़ी देर बाद जब सहबाग अपने दुकान से घर आ रहा था कि रास्ते में आदित्य ने मोटरसाईकिल रोककर सहबाग से पूछा की तुम्ही हो जिससे अजीत भाई का विवाद हुआ था, सहबाग जबतक कुछ समझ पाता तब तक पीछे बैठे गूड्डू उर्फ मोहम्मद शमीम अपने हाथ में लिये तमंचे से आदित्य के उकसावे पर अजीत के प्लान के अनुसार जान से मारने की नीयत से सहबाग के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया तथा मौके से दोनों मोटरसाईकिल लेकर फरार हो गये तथा बस्ती से घर की ओर चले गये डरवश तीनों घर छोड़ने वाले थे कि पुलिस के द्वारा पकड़े गये ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह,प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 संतोष कुमार, प्र0चौकी गांधीनगर उ0नि0 विश्वमोहन राय, प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकान्त , स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, अवनीश सिंह, पवन तिवारी, कांस्टेबल किशन सिंह, अभिलाष प्रताप सिंह, का0 सुभेन्द्र तिवारी, कोतवाली पुलिस के रामेश्वर गौड़, दुर्गेश कुमार यादव, धनन्जय यादव, दुर्गेश यादव, सर्विलांस सेल के दीपक शामिल रहे।
इमरान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786

0 Comments