Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

 वर्ष 2023 में नाबालिग बालिका के साथ घटित घटना के क्रम में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर  मु0अ0स0 250/2023 धारा 342/376डी/506/120B IPC व5/6/ पॉक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना के क्रम में अभियोग में धारा 120 बी IPC व 17 पाक्सो एक्ट व 3/5(IV)6 अनैतिक व्यापार निवारण अधीनियम 1956 की वृद्धि किया गया तथा अभियोग में नामित अभियुक्ता ज्ञानमति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला करागार बस्ती में भेजा गया था तथा अन्य की संलिप्ता के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित थी जिसमे साक्ष्य संकलन के क्रम में अभियुक्त अमित पटेल पुत्र सुर्य पाल निवासी रखिया थाना कप्तानगंज बस्ती दिनांक 22.8.2025 को मा0 न्यायालय में आत्म समर्पण कर जिला करागार बस्ती में निरूद्ध है तथा अन्य अभियुक्तगण 1. मान सिंह पुत्र स्व0 महादेव, 2. राहुल चौधरी उर्फ सूरज पुत्र मान सिंह निवासीगण वैरिहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती स्थायी पता ग्राम बनगवाँ थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को दिनांक 24.08.2025 की रात्रि में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला बैरिहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती से गिरफ्तार  कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी तथा अन्य अभियुक्तों के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है तथा अभियोग में साक्ष्य संकलन कर विधिक निस्तारण किया जायेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 

 01.मान सिंह पुत्र स्व0 महादेव 

 02.राहुल चौधरी उर्फ सूरज पुत्र मान सिह निवासीगण मो0 बैरिहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती स्थायी पता–ग्राम बनगवाँ थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।


*गिरफ़्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण:-*

1-प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चन्द चौधरी थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।

2-उ0नि0 सभाशंकर यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

3-उ0नि0 श्री अजय कुमार सिंह  थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

4-उ0नि0 अरविन्द कुमार चौकी रौता थाना कोतवाली जनपद बस्ती

5-हे0का0 मुन्नालाल चौधरी थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।

6-का0 धर्मेन्द्र कुशवाहा  थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

7-का0 गौरव कुमार थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

8-का0 दीपक राय थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

9-म0का0 का0 फूलमती थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

10-म0हो0गा0 अर्पिता थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

बस्ती से  परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments