दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम में आज़ादी का धमाका! 🇮🇳 | 79वां स्वतंत्रता दिवस
बस्ती -- दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम, दमया परसा में 79 वीं स्वतंत्रता दिवस का जश्न जबरदस्त जोश और गर्व के साथ मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद असलम खान के द्वारा सुबह ध्वजारोहण के साथ गूंज उठा ‘जन गण मन और स्वतन्त्रता सेनानियों, महापुरुषों के नाम के नारे जोर शोर और उमंग के साथ बच्चों ने नारा लगाया।
फिर शुरू हुआ देशभक्ति का धमाका— देशभक्ति गीत, जोश से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम, आज़ादी की कहानी सुनाते नाटक!
कार्यक्रम का आगाज नायब सदर कारी असलम ने कौमी तराना पढ़ कर किया। जिसे बहुत सराहा गया।
प्रिंसिपल एजाज़ आलम खान कादरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में हम अपना योगदान शिक्षा और खुद की जिम्मेदारियों, कर्तव्यों को समझ कर ही कर सकते है। जिससे हमारा देश और भी उन्नति कर सके।
अयमन ग्रुप शीर्षक ए जीना के वतन में अयमन, आफरीन, हानिया, अल्फिया, जया, जैनब और सबीहा ग्रुप में शीर्षक वतन याद रहेगा में इकरा, अफ़ज़ा, शमा, सबरीन, सबीहा और गुलाम गौस ग्रुप में शीर्षक हिंदुस्तान हमारा है में गुलाम गौस, मोहम्मद तारिक, शमशाद अहमद, अहमद रजा, अब्दुल वासिद, मोहम्मद नसीम और महविस ग्रुप में शीर्षक मेरे प्यारे वतन में महविस, खदीजा, प्रिया, ब्यूटी, अल्फिया, शशी और इकरा ग्रुप में शीर्षक मेरे पापा में इकरा, इसरा ने पेश किया। सभी ग्रुपों ने बखूबी से कार्यक्रम पेश किया। जिसे बहुत ही सराहा गया। आफरीन खातून ने बेटा बेटी एक सामान पर अपनी बात बखूबी रखी। जैनब खातून, मोहम्मद युनुस, अयमन, खदीजा, महविस, सबीहा अंजुम ने नात पाक पढ़ कर रूहानी महफिल सजाई और इकरा, साबरीन ने राष्ट्रीय गीत पेश किया और मकसूद अहमद खान सर, अमीना मेम, सोनी मेम ने भी स्वतन्त्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। कलामुद्दीन सर ने भी कौमी तराना पेश किया। जिसे बहुत सराहा गया।
बच्चों के चेहरे पर देश के लिए प्यार और गर्व साफ झलक रहा था। शिक्षकों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सलाम करते हुए सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन सोनी चौधरी मेम ने बखूबी से किया। कार्यक्रम में मुकामी लोग वा। सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP न्यूज 786
Post a Comment