प्रेस क्लब चुनाव 2025 की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।
निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव मिश्र ने जानकारी दी है कि 142 मान्य मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है।
चुनावी कार्यक्रम के तहत—
28 और 29 अगस्त को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
30 और 31 अगस्त को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
और 2 सितंबर को नामांकन वापसी की अंतिम तारीख तय की गई है। इसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची प्रेस क्लब में चस्पा कर दी जाएगी।
मतदान की बारी आएगी 16 सितंबर 2025 को। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
उसी दिन 3:30 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री जैसे अहम पदों पर मुकाबला होगा।
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता भी लागू कर दी है। इसके तहत प्रेस क्लब कार्यालय के 500 मीटर के दायरे में किसी भी तरह का आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बस्ती प्रेस क्लब की कमान किसके हाथ में जाएगी।
आपकी नज़र में कौन होगा विजेता? कमेंट करके अपनी राय हमें ज़रूर बताइए।
बनी रहिए हमारे साथ—ताकि हर अपडेट आप तक पहुँचे सबसे पहले।”
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments