बस्ती। बरदहिया चौराहे पर आज पुलिस अधीक्षक अभिनंदन एवं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी ओ.पी. सिंह, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, चौकी प्रभारी दक्खिन दरवाजा ओ.पी. मिश्र, चौकी इंचार्ज पाण्डेय बाजार राकेश त्रिपाठी समेत पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस बूथ की स्थापना से बरदहिया चौराहे पर कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई। स्थानीय लोगों ने इसे जनसुरक्षा के लिए सराहनीय पहल बताया।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

0 Comments