Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बस्ती ने खोया एक कर्मयोगी: नम आंखों से दी नन्दा बाबा को अंतिम विदाई

 नम आंखों से दी देशबंधु नन्दानाथ को अंतिम विदाई, कायस्थ सेवा ट्रस्ट ने किया भावपूर्ण नमन

बस्ती। जनपद बस्ती के सम्मानित समाजसेवी यशोदानन्द श्रीवास्तव उर्फ देशबंधु नन्दानाथ का मंगलवार 5 नवंबर की शाम लगभग 76 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

हिन्दुत्व की अलख जगाने और अस्पताल चौराहे के निकट मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराने वाले ‘नन्दा बाबा’ के निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।

निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी अस्पताल चौराहे स्थित मंदिर पर पहुंचे और नन्दाबाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनका अंतिम संस्कार सरयू तट पर किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

शव यात्रा के दौरान स्थान-स्थान पर लोगों ने फूल वर्षा कर नमन किया।

इस अवसर पर कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव व संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद ने हिन्दू हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले एक कर्मयोगी को खो दिया है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, राहुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, डॉ. जीतेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अपूर्व शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, पवन वर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्ट — रिज़वान खान, 

AKP न्यूज़ 786

Post a Comment

0 Comments