ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थाना नगर द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दुष्कर्म कर मृत्यु कारित करने जैसे जघन्य अपराध से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को दोष सिद्धि पर आजीवन कारावास व रुपये 1,00,000/- के अर्थदंड की सजा सुनाई गयी-
![]() |
*दिनांक 15.06.2021 को थाना नगर पर वादी के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 46/2021 धारा 376/302/511 भा0द0सं0 बनाम 1. संदीप निषाद पुत्र चतुर ग्राम धौरहरा थाना नगर जनपद बस्ती के विरूद्ध पंजीकृत हुआ। जिसमें विवेचक द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।*
*पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती एवं थाना नगर पुलिस की प्रभावी पैरवी से दुष्कर्म कर मृत्यु कारित करने जैसे जघन्य अपराध से सम्बन्धित दोषसिद्ध अभियुक्त संदीप निषाद पुत्र चतुर को दिनांक 26.08.2025 को माननीय न्यायालय ए0एस0जे0/FTC गैंगस्टर कोर्ट प्रथम, बस्ती द्वारा दोषसिद्धि पर आजीवन कारावास व रुपये 1,00,000/- के अर्थदंड की सजा सुनाई गयी।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP NEWS 786

0 Comments