Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए योगी सरकार की सौगात: तीन दिन मुफ्त बस यात्रा

रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा की सौगात

बस्ती: रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा की सौगात

हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बहनों को विशेष सौगात दी गई है। परिवहन विभाग के निर्देशानुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर तीन दिनों तक प्रदेश की सभी रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस दौरान बहनों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने सभी बस चालकों और परिचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्हें स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई है कि:

  • ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें
  • सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें
  • यात्रियों, विशेषकर बहनों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुँचाने में सहयोग करें

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बिना किसी परेशानी के अपने घर पहुंच सकें और रक्षाबंधन का त्योहार खुशी और सुरक्षा के साथ मना सकें

रिजवान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

Watch Now

Post a Comment

0 Comments