📰 बस्ती में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी 🚨 | DM का बयान | रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ताज़ा अपडेट: थाना सोनहा क्षेत्र के ग्राम कोठली में मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा।
जनपद बस्ती: थाना सोनहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोठली में निर्माणाधीन मकान की छत की सटरिंग गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में कई लोग मलबे के नीचे दब गए।
रेस्क्यू टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा तेजी से बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बस्ती मौके पर पहुंचे और सभी जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित की।
जिलाधिकारी बस्ती ने कहा – "प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।"
📌 रिपोर्ट: परमानंद मिश्रा | AKP न्यूज़ 786
टैग: बस्ती न्यूज़, निर्माणाधीन मकान हादसा, DM बयान, रेस्क्यू ऑपरेशन, उत्तर प्रदेश समाचार
Watch Now 👇👇👇
0 Comments