Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

*मिशन शक्ति फेस -5 के अंतर्गत ग्राम पिपरा चंद्रपति के पंचायत भवन में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती द्वारा लगाई गई चौपाल*

 श्री अभिनंदन  पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश श्री श्याम कांत  पर पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश श्री सतेंद्र भूषण तिवारी श्रीमान क्षेत्राधिकार सदर बस्ती महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत हल्का  प्रभारी  श्री वीरेंद्र कुमार कुँवर, उपनिरीक्षक जालंधर प्रसाद , महिला आरक्षी रूपम सिंह, महिला आरक्षी पूजा , पिंक बूथ महिला आरक्षी गण शशि प्रिया, शशि दुबे,गुरुप्रीत कौर, दीप शिखा सिंह एव पूजा पाठक की उपस्थिति में  थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिपरा चंद्रपति पंचायत भवन पर चौपाल लगाकर  महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराध की रोकथाम के संदर्भ में

 जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ-साथ महिलाओं के विकास एवं सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के बारे में  उपस्थित महिलाओं  को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। तथा थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454403121 भी प्रदान किया गया। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।  महिला सशक्तिकरण से संबंधित शक्ति मिशन पम्पलेट भी वितरित किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती कुसुम देवी सहित लालचंद आदि उपस्थित रहे।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

 AKP NEWS 786

Post a Comment

0 Comments