Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

एण्टी रोमियों टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत राजन इंटरनेशनल कॉलेज बस्ती में छात्राओं को किया गया जागरूक।

<बस्ती- (AKP न्यूज 786) क्षेत्राधिकारी सदर एवं थानाध्यक्ष पुरानी मय एण्टी रोमियों टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत राजन इंटरनेशनल कॉलेज बस्ती में छात्राओं को किया गया जागरूक-* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह व प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा ओम प्रकाश मिश्रा, मिशन शक्ति केंद्र उपनिरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव मय टीम महिला आरक्षी, पूजा पाठक म0का0 दीपशिखा सिंह, महिला आरक्षी संध्या मिश्रा, म0का0 शशि दूबे म0का0 गुरप्रीत कौर, व थाना पुरानी बस्ती महिला सोनी जायसवाल, म0आ0 रूपम सिंह, म0आ0 पूजा के साथ थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रान्तर्गत राजन

 इंटरनेशनल कॉलेज बस्ती में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराध की रोकथाम के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ-साथ महिलाओं के विकास एवं सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर के बारे में उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। तथा थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454403121 भी प्रदान किया गया। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई तथा छात्रों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित शक्ति मिशन पम्पलेट भी वितरित किया गया। छात्राओ को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। रिजवान खान की रिपोर्ट

 AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments