बस्ती- (AKP न्यूज 786) जिला गंगा समिति बस्ती के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन कुंवानो नदी स्थित संत रविदास वन बिहार में आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से छात्राओं, अध्यापकों एवं आमजन को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों द्वारा छात्राओं को स्वच्छता के महत्व पर जागरूक की गई। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने मिलकर वन विहार व इससे स्थित नदी घाट की सफाई की और छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता को आदत बनाने हेतु प्रेरित किया।व खो- खो गंगा दौड़, भाषण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम कराएं गए जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शिरीन प्रभागीय निदेशक वन प्रभाग उपस्थित रही। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर ए पी सिंह बस्ती सदर/बनकटी रेंज, अमित कुमार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, प्रधानाध्यापक सिटी पब्लिक स्कूल सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और समस्त वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अभियान का उद्देश्य आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, इतिहास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा उत्साहवर्धन करना,नदी एवं तटों की सफाई करना,कचरा मुक्त समाज तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।प्रभागीय निदेशक द्वारा बताया गया कि नदियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इन्हें स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने हेतु सभी को प्रयास करना होगा। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल गांवों को स्वच्छ बनाना है, बल्कि नदियों को भी स्वच्छ बनाना है और लोगों को सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में शामिल होकर नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्यों को मजबूत करें। यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और सफाई को आदत बना ले, तो जिले का हर गांव और हर कस्बा स्वच्छता का उदाहरण बन सकता है।
अभियान के दौरान वन विभाग कर्मचारी, ग्राम पंचायत गणेशपुर, आम जनमानस, विद्यालयों के छात्र छात्राओं, शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की। ज़िला परियोजना अधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
रिजवान खान की रिपोर्ट

0 Comments