विश्व आयुर्वेद दिवस पर विशेष संदेश
👉 बस्ती से डॉ. वी.के. वर्मा का स्वास्थ्य मंत्र
विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस क्लब उपाध्यक्ष, साथ ही आयुष चिकित्साधिकारी, डॉ. वी. के. वर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी संदेश देते हुए कहा कि—
"बीमारी का करो निदान, सदा स्वास्थ्य पर दो ध्यान। सूर्योदय से पहले उठना, खुली हवा में टहलना, समय पर स्नान और जलपान, घर-आँगन की सफाई, व्यायाम व प्राणायाम से रोगों को दूर भगाया जा सकता है।"
उन्होंने कहा कि अस्वस्थ महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत परामर्श लेना चाहिए और तनाव से बचकर खुशहाल जीवन जीना चाहिए।
🌿 डॉ. वर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि वे आयुर्वेदिक दिनचर्या अपनाकर अपने जीवन को निरोगी बनाएँ और बीमारी को पास न आने दें।
ब्यूरो रिपोर्ट

0 Comments