बस्ती- समग्र शिक्षा अभियान और ज़िला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग  द्वारा संयुक्त रूप से ब्लॉक कुदरहा में चिकित्सा आकलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए दिव्यांगजनों को  मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित चिकित्सीय टीम द्वारा जांचकर दिव्यांग प्रमाण-पत्र  बनाया गया। शिविर में कुल 135 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी जांच करके 90 दिव्यांगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया एवं सहायक उपकरण हेतु 20 लोगों  को चिन्हित किया गया। 

10 को लोगों को एक्स रे व विशेष जांच हेतु जिला चिकित्सालय  व बीआरडी मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया। शिविर में अर्थों सर्जन डाक्टर अजीत कुमार भारतीय, ईएंनटी सर्जन डॉ0 एके मल्ल, नेत्र सर्जन डॉ0 मयंक पांडेय, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ0 दिलीप कुमार मौर्या ने दिव्यांग़जनो  का परीक्षण करके  प्रमाण पत्र बनाया । शिविर का संचालन करते हुए फिजियोथैरेपिस्ट समेकित शिक्षा योजना डॉ0 अजय कुमार पाण्डेय ने  सरकारी योजनाओं का जानकारी दिया जिसमें दिव्यांगजन पेंशन, दिव्यांग शादी विवाह पुरस्कार योजना, सहायक उपकरण योजना, यूडीआईडी, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल योजना, दुकान संचालन योजना, दिव्यांगजन की बीमारी में शासन से मिलने वाले लाभ को अवगत कराया।  कैंप में स्पेशल एजुकेटर राम प्रकाश सिंह ,खुशबू गौतम, संतोष उपाध्याय, सुभाष चंद्र यशवंत  व  डीआरसी के विजय श्रीवास्तव, संगीता यादव , जयप्रकाश, हरेंद्र प्रसाद तथा  विवेकानंद लोक विकास संस्थान बस्ती के अध्यक्ष बालकेश चौधरी ने सहयोग किया। शिविर में अनंतलाल, सूर्य कुमार, संजू देवी, मनमोहन, श्यामलाल सहित अन्य दिव्यांग उपस्थित रहे।

रिजवान  खान की रिपोर्ट 

AKP  न्यूज 786