शिक्षक दिवस पर जी वी एम कान्वेंट स्कूल में हुआ भव्य आयोजन
जी वी एम कान्वेंट स्कूल परिसर में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंधक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह ने डॉक्टर. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस पर केक काटकर सभी को शुभकामनाएँ दीं।
प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि डॉक्टर राधाकृष्णन जी सिर्फ महान शिक्षक ही नहीं, बल्कि आदर्श व्यक्तित्व और शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत थे। उनकी विचारधारा हमें यह सिखाती है कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम भी है।”
इस अवसर पर राकेश, राजेश, निगहत, गिरीश, राज कुमार, आनंद, जितेंद्र, पवन, रुबीना, शिवानी, नेहा, ख़ुशी, रेशमा, ममता, सावित्री, महिमा, अनीता, पूजा, अर्जुन, आलोक, सुशील, प्रवीण, दिवाकर समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहीं।
ब्यूरो रिपोर्ट

0 Comments