Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मिशन शक्ति का असर: पुलिस की संयुक्त टीम ने किया लूट गैंग का सफाया

*मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में नारी सुरक्षा के क्रम में थाना लालगंज पुलिस, थाना मुण्डेरवा, एसओजी टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में महिलाओं के मंगलसुत्र/लाकेट छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी सहित 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, छिनैती के 04 अदद लाकेट व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद-* मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में नारी सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के क्रम में थाना लालगंज पुलिस, थाना मुण्डेरवा, एसओजी टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में महिलाओं के मंगलसुत्र/लाकेट छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिनांक 21.09.2025 को समय करीब 20.00 बजे लालगंज से कुदरहा जाने वाले मार्ग भक्तुपुर के पास कुवानो नदी पुलिया के पास से *छः अभियुक्तों क्रमशः 1.* बालकेश पुत्र रूदल, *2.* शत्रुधन उर्फ पंगुल, *3*. विवेक पुत्र धर्मेन्द्र, *4.* विनित चौधरी पुत्र राम सुरेश चौधरी, *5.* विवेक पुत्र राकेश *6.* बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर थाना लालगंज अंतर्गत दो सोनार की दुकान से छिनैती के 04 अदद लाकेट बरामद किया गया तथा *छिनैती के लाकेट खरीदने वाले दो सोनार 7.* गौरी शंकर पुत्र घुरहु, *8.* इन्द्रजीत वर्मा पुत्र हरिप्रसाद को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर धारा

 304(2)/317(2)/319(2)/318(4)/338/340(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। *उपरोक्त गिरफ्तारी एव बरामदगी से मु0अ0स0 245/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना लालगंज व मु0अ0सं0 190/25 धारा 304 बीएनएस थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती का अनावरण किया गया |* *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. बालकेश पुत्र रूदल निवासी पसड़ा सेमाडाड़ी थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र19 वर्ष । ( गैंग लीडर) 2. शत्रुधन उर्फ पंगुल पुत्र रामू निवासी बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र 19 वर्ष । 3. विवेक पुत्र धर्मेन्द्र ग्राम पसड़ा थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र 18 वर्ष । 4. विनित चौधरी पुत्र राम सुरेश चौधरी निवासी अमरौना थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र18 वर्ष । 5. विवेक पुत्र राकेश निवासी पसड़ा टोला सेमराडाड़ी थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र 18 वर्ष । 6. एक बाल अपचारी। 7. गौरी शंकर पुत्र घुरहु निवासी बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती। (सोनार) 8. इन्द्रजीत वर्मा पुत्र हरिप्रसाद बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती। (सोनार) *बरामदगी का विवरण-* 1. चार अदद लाकेट (छीनैती की) । 2. दो अदद नाजायज चाकू (बालकेश व विनित के पास से) । 3. दो अदद मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) । *पूछताछ/ घटना का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक गैंग है जिसको बालकेश पुत्र रूदल उपरोक्त द्वारा संचालित किया जाता है । हम लोग सबसे आसान टारगेट राह चलती महिलाओं को बनाते हैं, महिलाओं के गले से लाकेट , झाल आदि को झपट्टेमारी करके सोनार की दुकान पर बेच देते हैं जिससे हम लोग अपना जेब खर्च निकालते है, और उससे अर्जित धन आपस में बांट लेते है और गाडी का नं0 इसलिये चेंज कर लेते है कि कोई हमारी असली पहचान न जान पाये और पुलिस की पकड़ से दूर हो जायें । बालकेश पुत्र रुदल ने बताया कि मैं और बाल अपचारी दिनांक 05.09.2025 को ग्राम सेल्हरा के सुअरहा मोड़ के पास एक महिला से उसकी गले की लाकेट छीन कर भागे थे। इस छीनैती में मेरे द्वारा स्पलेण्डर वाहन सं0 यूपी 51 बीएन 6047 का प्रयोग किया था। मेरे साथ विवेक पुत्र धर्मेन्द्र भी था जिसको हमने रास्ता देखने व पुलिस को देखने लिए सेल्हरा मोड़ पर सूचना देने के लिए तैनात किये थे घटना का अन्जाम देकर हम तीनों लोग एक ही मोटसाइकिल पर बैठकर भाग गये थे । इसके अलांवा दिनांक 19.09.2025 को दोपहर में मै(बालकेश), शत्रुघन उर्फ पंगुल, विवेक पुत्र राकेश एक साथ विवेक की बाइक UP51AY5142 से तथा विनित चौधरी, बाल अपचारी व विवेक पुत्र धर्मेंद्र मेरी बाइक UP51BN6047 से कुरियार बाजार मुंडेरवा गए थे । वहीं एक महिला अकेले जाते हुए दिखाई दी जिसके आगे पीछे घूम कर देखा गया तो गले में लॉकेट पहनी थी जिसको हम लोगों ने अपना टारगेट बनाए। विवेक पुत्र राकेश और बाल अपचारी को हमने निगरानी करने के लिए वही उतार दिया तथा विनित चौधरी व विवेक पुत्र धर्मेंद्र मेरी बाइक से उसके पीछे पीछे आने लगे तथा मै और शत्रुघन उर्फ पंगुल सुनसान जगह देखने आगे चले गए। बाइक शत्रुघन चला रहा था मैं पीछे बैठा था । जैसे ही महिला मेहडा सैदवार पुलिया से गांव की तरफ जाने वाले रोड पर गई। विनित चौधरी व विवेक पुत्र धर्मेंद्र सीधे आगे बढ़ गए तथा मै (बालकेश) शत्रुघन उर्फ पंगुल के साथ महिला के पीछे जाकर उसके गले की लाकेट को झपट्टा मार कर छीन लिए और घटना को अंजाम देकर हम सभी वहां से भाग गए। झपटमारी किये गये सारे जेवरातों के बारे में पूछने पर गैग का सरगना बालकेश बता रहा है कि ग्राम सेल्हरा थाना लालगंज में महिला से गले के लाकेट को मैनें सोनार इन्द्रजीत वर्मा पुत्र श्री हरिप्रसाद सा0 बानपुर चौराहे थाना लालगंज जनपद बस्ती के दुकान पर बेचा था जिसने मुझे 4000 रुपया दिया था जिसको मै (बालकेश),बाल अपचारी व विवेक पुत्र धर्मेन्द्र ने बांट लिये थे और जिसे खर्च कर दिये है । मेहडा सैदवार पुलिया के पास में दिनांक 19.09.2025 को हुय़ी झपट्टमारी किये गये एक लाकेट को हमने बानपुर चौराहे पर सोनार की दुकान गौरी शंकर पुत्र घुरहु निवासी बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती के यहाँ बेच दिया था । उसने मुझे 6000 रुपये दिया था। जो मुन्डेरवा में मेरे साथ घटना में शामिल सभी लोगो ने आपस में बांट लिये थे । इसके अलावा हम लोगो ने जनपद संतकबीरनगर के महुली थाना मे दो महिलाओ से अलग अलग दिनो मे दो गले की लाकेट भी गौरीशंकर पुत्र घुरहू की दुकान पर बेच दिया । उसने मुझे इसके लिये 9000/- रुपये दिया था जिसको हम सभी लोग आपस मे बांट लिये थे । तत्पश्चात पकडे गये व्यक्तियों की निशानदेही पर बानपुर चौराहे पर इन्द्रजीत पुत्र श्री हरिप्रसाद बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती की ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंच कर एक लाकेट बरामद किये जिसकी पहचान बालकेस ने सेल्हरा में सुअरहा मोड पर हुयी महिला के गले से छीनी गयी लाकेट के रुप में की । पुनः सभी को साथ लेकर बालकेस की निशान देही पर गौरी शंकर पुत्र घुरहु की ज्वेलर्स की दुकान पर गये जहां पर 03 लाकेट बरामद किया गया जिसकी पहचान बालकेश ने मुंडेरवा में मेहडा सैदवार पुलिया के पास में दिनांक 19.09.2025 को हुय़ी झपट्टमारी मे किये गये लाकेट के रुप में की तथा 02 अदद लाकेट संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र मे अपने साथियों की साथ की गयी झपट्टे मारी की हुयी लाकेट के रुप मे तस्दीक किया गया। सभी को जुर्म धारा से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया| *अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-* *बालकेश पुत्र रूदल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 245/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना लालगंज जनपद बस्ती | 2. मु0अ0सं0 190/25 धारा 304 बीएनएस थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती | 3. मु0अ0सं067/25 धारा 303(2) 317 ( 2)बीएनएस थाना लालगंज जनपद बस्ती | *शत्रुधन उर्फ पंगुल, विवेक पुत्र धर्मेन्द्र, विनित चौधरी पुत्र राम सुरेश चौधरी, विवेक पुत्र राकेश व बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 245/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना लालगंज जनपद बस्ती | 2. मु0अ0सं0 190/25 धारा 304 बीएनएस थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती | *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक लालगंज श्री संजय कुमार जनपद बस्ती | 2. प्रभारी एसओजी टीम श्री विकास यादव जनपद बस्ती | 3. थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप सिंह जनपद बस्ती | 4. प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 श्री संतोष गौंड़ जनपद बस्ती | 5. प्रभारी सर्विलांस टीम श्री शशिकांत जनपद बस्ती | 6. उ0नि0 महेश शर्मा चौकी प्रभारी कुदरहा थाना लालगंज जनपद बस्ती | 7. का0 लालू प्रसाद यादव, का0 अजीत कुमार गुप्ता, का0 संजीत कुमार यादव, कां0 विजय कुमार यादव, हे0कां0 रमेश यादव,कां0 बाबूलाल थाना लालंगज जनपद बस्ती | 8. उ0नि0 दयानाथ राम, हे0का0 राकेश यादव, का0 आशुतोष यादव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती | 9. मु0आ0 अवनीश सिंह, मु0आ0 पवन तिवारी, मु0आ0 रमेश चौहान, आरक्षी सुभेन्द्र तिवारी, आरक्षी अभिलाष प्रताप सिंह, आरक्षी किशन सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती | 10. उ0नि0 चंदन कुमार, हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 शिवम यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 चन्दन कुमार एसओजी टीम जनपद बस्ती | 11. उ0नि0 शेषनाथ यादव, हे0कां0 सत्येन्द्र, कां0 संतोष सर्विलांस टीम जनपद बस्ती| परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments