बस्ती- पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा जनपद बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक को, मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा एक माह के लिए संचालित अभियान “मिशन शक्ति 5” के अंतर्गत प्रदेशभर में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के लिये ठोस कदम उठाने तथा डीजीपी महोदय उ0प्र0 द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार प्रत्येक थाने पर महिला सुरक्षा केन्द्र हेतु एक पृथक कक्ष स्थापित कर प्रशिक्षित कार्मिकों की नियुक्ति करने आदि के संबंध मे व्यापक दिशा- निर्देश दिया गया ।
उक्त के क्रम में उन्होंने संबंधित जनपदों के पुलिस अधिकारियों एवं केन्द्रों से जुड़े कार्मिकों को निर्देश दिये कि,
महिला सुरक्षा केन्द्र पर आने वाली प्रत्येक महिला की शिकायत को गंभीरता व संवेदनशीलता से सुना जाये।
घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद एवं महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
पारिवारिक विवादों को संवाद और परामर्श के माध्यम से प्राथमिकता से सुलझाया जाये, आवश्यक होने पर कानूनी कार्यवाही की जाये।
पीड़ित महिलाओं को तत्काल कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहयोग एवं आश्रय गृह की सुविधा उपलब्ध करायी जाये।
महिला सुरक्षा केन्द्रों पर तैनात महिला कर्मियों द्वारा और अधिक सक्रिय एवं संवेदनशील होकर कार्य किया जाये।
समाज में महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने हेतु प्रत्येक जनपद में नियमित गोष्ठियों का आयोजन किया जाये।
रिजवान खान की रिपोर्ट

0 Comments