Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

थाना कोतवाली पर आगामी पर्व दुर्गा पूजा दशहरा मेला रावण दहन रामलीला के संबंध मे पीस कमेटी मीटिंग का किया गया आयोजन ।

 क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के मौजूदगी में थाना कोतवाली पर आगामी पर्व दुर्गा पूजा दशहरा मेला रावण दहन रामलीला के संबंध मे प्रतिमा रखने वाले आयोजकों एवं संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान सभासद, डीजे संचालक एवं ग्राम प्रहरी(चौकीदारों) की पीस कमेटी मीटिंग का किया गया आयोजन-*

क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी के मौजूदगी में थाना कोतवाली पर आगामी पर्व दुर्गा पूजा दशहरा मेला रावण दहन रामलीला के संबंध मे प्रतिमा रखने वाले आयोजकों एवं संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान सभासद, डीजे संचालक एवं ग्राम प्रहरी(चौकीदारों) की पीस कमेटी मीटिंग किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा लोगो से शान्ति व कानून व्यवस्था कायम रखते हुए त्यौहार/आयोजन को सम्पन्न करने की अपील की गयी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा ग्राम प्रहरियों से बताया गया कि आप अपने-अपने ग्राम की हर छोटी बड़ी घटनाओं से मुझे व्यक्तिगत रूप में आकर अवगत कराएंगे एवं आगामी दुर्गा पूजा दशहरा मेला रावण दहन रामलीला के संबंध में जो भी सूचनाओं प्राप्त होती है, उसे थाने पर आकर अवगत कराएंगे तथा रात के समय अपने-अपने गांव में भ्रमणशील होकर अपने अपने बीपीओ से समन्वय स्थापित कर सभी सूचनाओं उपलब्ध कराएंगे।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments