17.09.2025 को अंकित कन्नैजिया द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया गया कि परसरामपुर कस्बे में स्थित राजकुमार के किराना स्टोर पर चोरी हो गयी है। जिसकी जांच में ज्ञात हुआ कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। गलत सूचना देने के आरोप में अंकित कन्नौजिया पुत्र जयनरायन उम्र करीब 25 वर्ष सा0 व थाना परसरामपुर जनपद बस्ती के विरुद्ध धारा 212, 217 BNS के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कानून व्यवस्था प्रभावित करने पर अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण –*
1.अंकित कन्नौजिया पुत्र जयनरायन उम्र करीब 25 वर्ष सा0 व थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

0 Comments