Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बस्ती में पैग़म्बर ﷺ की शान में गुस्ताख़ी, मुस्लिम समाज में आक्रोश–मामला पुलिस तक पहुँचा

बस्ती में पैग़म्बर ﷺ की शान में गुस्ताख़ी, मुस्लिम समाज में आक्रोश–मामला पुलिस तक पहुँचा

बस्ती (AKP News 786): जनपद के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नरहरिया निवासी वैभव पाण्डेय उर्फ आसु पाण्डेय से जुड़ा एक गंभीर प्रकरण सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 18 सितम्बर 2025 की रात लगभग 10 बजे आरोपी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इस वीडियो में पैग़म्बर मोहम्मद ﷺ की शान में गुस्ताख़ी की गई, जो वायरल होते ही मुस्लिम समाज में गहरी नाराज़गी और आक्रोश फैल गया।

बस्ती में पैग़म्बर ﷺ की शान में गुस्ताख़ी, मुस्लिम समाज में आक्रोश–मामला पुलिस तक पहुँचा

मुस्लिम समाज की प्रतिक्रिया

जयपुरवा बस्ती निवासी सूफी एजाज़ आलम ख़ान क़ादरी (डिप्टी एडिटर, AKP News 786) ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा:

“पैग़म्बर मोहम्मद ﷺ की शान हमारी जान-माल से भी ज़्यादा अज़ीज़ है। इस तरह की गुस्ताख़ी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ऐसे बयान समाज में नफरत फैलाने और देश की एकता-अखंडता को चोट पहुँचाने वाले हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि बस्ती जिला गंगा-जमुनी तहज़ीब और हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल रहा है, लेकिन इस तरह के वीडियो माहौल बिगाड़ने की कोशिश हैं।

बस्ती में पैग़म्बर ﷺ की शान में गुस्ताख़ी, मुस्लिम समाज में आक्रोश–मामला पुलिस तक पहुँचा

शिकायत और कार्रवाई की मांग

सूफी साहब ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसका संदर्भ संख्या 40018525032558 है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

ईदगाह कमेटी पुरानी बस्ती के सेक्रेटरी जनाब अली, सदर इमरान अली और मुकामी लोगों ने भी थाना पुरानी बस्ती में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना से मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश है और लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुँच चुका है और आगे की जांच की जा रही है।

— ब्यूरो रिपोर्ट, AKP न्यूज 786


📌 ताज़ा खबरें और अपडेट्स के लिए जुड़ें AKP News 786 के साथ।



Post a Comment

0 Comments