Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मिशन शक्ति: डॉ. शालिनी सिंह ने बढ़ाया बेटियों का आत्मविश्वास।

 मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

बस्ती। मिशन शक्ति फेज़ फाइव प्वाइंट जीरो के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर शालिनी सिंह ने उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में पहुँचकर छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुड सिखाए।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने का सबसे सशक्त साधन है। मौके पर डॉक्टर शालिनी सिंह ने छात्राओं को प्रैक्टिकल तरीके से बचाव की तकनीकें भी समझाईं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे स्वयं की रक्षा कर सकें और आपात हेल्पलाइन नंबर वन जीरो नाइन वन,   1 8 1 और 1 1 2 का तुरंत प्रयोग करके खुद को सुरक्षित कर सकती है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्राओं में न सिर्फ सुरक्षा का भाव जागृत होगा, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश भी जाएगा।

रिज़वान खान की रिपोर्ट

 AKP NEWS 786

Post a Comment

0 Comments