Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पति-पत्नी एक- दूसरे के साथ राजी - खुशी से रहने को तैयार हो गए ।

बस्ती पुलिस की पहल से पति-पत्नी में सुलह | AKP News 786

बस्ती पुलिस की पहल से पति-पत्नी में सुलह

बस्ती न्यूज़: पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्वेक्षण में, थाना-रूधौली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे तथा पिंक बूथ प्रभारी सरोज माला और परामर्शदाता सुशांत पांडेय की टीम ने एक पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण किया।

ग्राम हरिहरपुर थाना रूधौली निवासी अनीता पटेल और विजय कुमार के बीच लंबे समय से पति-पत्नी का मनमुटाव और विवाद चल रहा था। इस पर पीड़िता ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए, पिंक बूथ/परिवार परामर्श केंद्र सर्किल रूधौली पर दोनों पक्षों को बुलाया गया। वहां पर काउंसलिंग की गई और समझाया-बुझाया गया। इसके परिणामस्वरूप दोनों पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने का निर्णय लिया।

इस तरह बस्ती पुलिस की पहल और पिंक बूथ की काउंसलिंग से टूटता हुआ परिवार फिर से एकजुट हो सका।

रिपोर्ट: रिजवान खान | AKP News 786

Post a Comment

0 Comments