Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

त्योहार दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मिशन शक्ति के सम्बन्ध में समस्त PRV कर्मियों को गोष्ठी के माध्यम से जनजागरूकता व कार्यवाही के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया।

 त्योहार दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मिशन शक्ति के सम्बन्ध में समस्त PRV कर्मियों को गोष्ठी के माध्यम से जनजागरूकता व कार्यवाही के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया-*

दिनांक-21.09.2025 को क्षेत्राधिकारी सदर / यू0पी0-112 जनपद-बस्ती श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद बस्ती श्री राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा यू0पी0-112 जनपद-बस्ती के अधिकारी/कर्मचारीगणों की गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी की गयी । जिसमें समस्त अधिकारी /कर्मचारीगणों को आगामी त्योहार दुर्गा पूजा/दशहरा के दृष्टिगत बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर, दुर्गा पूजा स्थल एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । त्योहार दुर्गा पूजा के समय मीट व अण्डे के सभी दुकानों को बन्द कराने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी करने, बाजारों में फलों एवं फूल माला की दुकानों पर अत्यधिक सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही साथ वर्तमान समय में चल रहे मिशन शक्ति के सम्बन्ध में महिलाओं एवं बच्चीयों को सरकारी योजनाओं (112, 1090,181,1076 आदि) के सम्बन्ध में जागरुक करने तथा उनके सुरक्षा की प्राथमिकता रखते हुए फील्ड इवेन्ट बनवाने आदि महत्वपूर्ण आदेश-निर्देश दिया गया । साथ ही साथ त्योहार के सम्बन्ध में प्राप्त होने वाले इवेण्ट को सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

पीआरवी कर्मियों को अच्छा टर्न आउट रखने, स्वच्छ वर्दी धारण करने, PRV को साफ-सुथरा रखने, रिस्पान्स टाइम का विशेष ध्यान रखने, कालर की संतुष्टि में सुधार लाने, जनता से सद्व्यवहार रखने, गम्भीर इवेण्टों से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराने, चोरी व ड्रोन सम्बन्धी सूचना को गम्भीरता से लेने, इवेण्ट पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखते हुए वीडियोग्राफी करने तथा पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्पूर्ण तथ्यों को इवेण्ट के ATR में विस्तृत रूप से अंकित करने तथा चोरी एवं ड्रोन की प्रत्येक सूचना पर मौके पर जाकर देखनें व अफवाहों पर विराम लगाने के लिए आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया । ROIP कर्मियों को प्रत्येक इवेण्ट पर लगाये गये ATR की मानीटरिंग करने तथा PRV कर्मियों को विस्तृत ATR लगाने के लिए गाइड करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

गोष्ठी के दौरान श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा पीआरवी कर्मियों को लगातार गश्त करने एवं गश्त के दौरान लाइट व हूटर का प्रयोग करने, सजग एवं सतर्क रहने, वाहन का हेड रोड की दिशा मे फ्लैश लाइट ऑन करके खड़ा करने व प्रत्येक समय एक PRV कर्मी को वाहन से बाहर खड़े रहकर सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया । इसके साथ-साथ पीआरवी कर्मियों को महत्वपूर्ण स्थानों व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंको, एटीएम आदि के आस पास सघन एवं प्रभावी गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया ।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments