दशहरे के पावन पर्व पर जनपद में भव्य झांकी के साथ मनाया गया त्योहार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच श्रीराम ने रावण का किया संहार।
झांकी का समापन होते ही लगभग 25 फीट ऊंचे रावण के विशालकाय पुतले का मनवर कुआनो तट पर श्रीराम के बाण से हुआ भव्य दहन।
पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर तैनात बस्ती पुलिस ने सुरक्षा की लोहे की दीवार खड़ी की, कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए रही सतर्क।
हरैया के मनोरमा घाट पर आईजी व कमिश्नर ने किया सघन निरीक्षण, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में नावों व फोर्स की विशेष व्यवस्था।
मंडलायुक्त ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा- नदी घाटों पर पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर नावें व पुलिस बल तैनात, किसी प्रकार की चूक न हो।
मनोरमा घाट पर एसडीएम हरैया, सीओ हरैया, नगर अध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक व राजस्व टीम के अधिकारी मौजूद रहे, कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न।
*रिपोर्ट*
अखिलेश पाल

0 Comments