Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ऑपरेशन त्रिनेत्र की बड़ी सफलता: 12 घंटे में 3 गुमशुदा बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों से मिलाया गया

 थाना लालगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा 03 बच्चों को “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत लगवाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों/ फोटो के माध्यम से 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उन्हें, उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया |*

दिनांक-24.08.2025 बजे समय करीब 22:07 बजे कुशमावती पत्नी ईश्वरचन्द्र निवासी ग्राम खरवनिया थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा प्रार्थना-पत्र दिया गया कि आज सुबह समय करीब 10:00 बजे उनका लड़का *1-* मंटू उम्र करीब 14 वर्ष, *2-* मेरी बेटी  का बेटा मनी उम्र करीब 06 वर्ष *3-* मेरी पट्टीदार रामतेज की बेटी का बेटा प्रिंस उम्र करीब 09 वर्ष घर से साइकिल लेकर कहीं घुमने-टहलने के लिये निकले थे किन्तु अभी तक वापस नहीं आये हैं, जिनकी हम सभी परिवारजन अपने गाँव, नात-रिश्तेदारी व अन्य जान-पहचान वाली जगह तलाश किए किन्तु उन सभी का कहीं पता नहीं लग रहा है, जिस पर थाना लालगंज पर  मु0अ0सं0-218/2025 धारा-137(2) BNS पंजीकृत कर विवेचनात्मक/ पूछताछ के क्रम में थाना स्तर से टीमों का गठन कर “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत लगवाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों/ फोटो, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म व मुखबीर ख़ास आदि की मदद प्राप्त कर * *संबंधित बच्चों यथा क्रमशः 1-* मंटू उम्र करीब 14 वर्ष, *2-* मनी उम्र करीब 06 वर्ष *3-* प्रिंस उम्र करीब 09 वर्ष को 12 घंटे के अंदर दिनांक-25.08.2025 को समय करीब 09:45 बजे कुसहवा चौराहा थाना महुली जनपद संत कबीर नगर (उ0प्र0) से सकुशल बरामद कर उन्हें सी0डब्ल्यू0सी0 के माध्यम से उनके माता-पिता/ परिजनों को सुपुर्द किया गया, जिन्हें पाकर उनके माता-पिता/ परिजन काफी खुश हैं जिनके द्वारा थाना लालगंज जनपद बस्ती पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया |

*पुलिस टीम का विवरण-*

*1-* प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार जनपद बस्ती |

*2-* निरीक्षक अपराध/ विवेचक राजेश विश्वकर्मा थाना लालगंज जनपद बस्ती |

*3-* उ0नि0 देवी शरण यादव, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह थाना लालगंज जनपद बस्ती |

*4-* हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 सुरेंद्र, का0 विजय यादव, का0 रोहित, का0 मृत्युंजय थाना लालगंज जनपद बस्ती |

 परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments