Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

उर्स-ए-रज़वी 2025: बरेली में आला हज़रत के कुल शरीफ़ पर लाखों अकीदतमंदों का हुजूम

 बरेली में उर्स-ए-रज़वी के तीसरे दिन आला हज़रत के कुल शरीफ़ की रस्म अदायगी के दौरान अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। बुधवार सुबह से ही जायरीन क़ाफ़िलों की शक्ल में शहर में दाख़िल होने लगे। दरगाह प्रबंधन का कहना है कि सात से आठ लाख जायरीन की आमद हुई है, जबकि प्रशासनिक आंकड़े दो से तीन लाख के बीच बताए जा रहे हैं।

सुबह कुरानख़्वानी के बाद इस्लामिया मैदान में महफ़िल का आग़ाज़ हुआ और दोपहर 2:38 बजे आला हज़रत के कुल शरीफ़ की रस्म शुरू की गई। इस मौके पर लाखों की तादाद में रज़ा के दीवाने मौजूद रहे।

कुल की रस्म के साथ ही तीन रोज़ा उर्स-ए-रज़वी मुकम्मल हो जाएगा। भारी भीड़ को देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है और कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए पूरी ताक़त झोंक दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments