डॉक्टर वी के वर्मा साहब ने स्वतन्त्रता दिवस की बधाई कविता अंदाज में पेश की।
स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई
स्वतंत्रता का पर्व महान।
सबसे प्यारा हिंदुस्तान।
है यह राष्ट्रीय त्यौहार,
सबके मन में खुशी अपार।
आजादी के लिए हमारे,
कितने वीर हुए बलिदान,
वर्मा उनका अभिनंदन कर,
करें राष्ट्र का नव उत्थान।
आओ अपनी कर्मठता से,
दूर करें दुख का व्यवधान।
स्वतंत्रता का पर्व महान।
सबसे प्यार हिंदुस्तान।
वर्मा यही कामना करता।
रहे न कोई भूखा नंगा।
लहर - लहर लहराए नभतक
अपना प्यारा अमर तिरंगा।
आया स्वर्णिम सुखद विहान।
देश प्रेम का गाओ गान।
स्वतंत्रता का पर्व महान।
सबसे प्यारा हिंदुस्तान।
डॉ. वी. के. वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती
Post a Comment