बस्ती- गोविंद राम सेक्सरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीराम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज विद्यालय में अभिभावक- शिक्षक एसोसियशन समिति की एक बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मत से अभिभावक रश्मि दुबे को अध्यक्ष, प्रधानाचार्य हरिराम को पदेन सचिव, चक्रधर मौर्य वरिष्ठ प्रवक्ता को उपाध्यक्ष, अभिभावक अमित कुमार को उप मंत्री, अभिभावक बाबूराम को कोषाध्यक्ष तथा
अभिभावक विजय प्रताप सिंह, राजेश श्रीवास्तव श्रीमती मधु, शंभू प्रसाद शुक्ला, प्रवक्ता विजय कुमार गुप्ता, प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव सहायक अध्यापक, राजेश कुमार को सदस्य चुना गया। बैठक में विद्यालय के शिक्षक रामकेश चौधरी, भूपेंद्र नारायण तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद, श्रीमती आशा पांडे, श्रीनाथ, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, दिनेश प्रताप, तौआब अली, संतोष कुमार सिंह, इरशाद अहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिजवान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments