बस्ती में विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक, महंत
अवैद्यनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर भव्य
आयोजन की तैयारी
बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से रविवार को रंजीत चौराहे पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ बस्ती के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की।
बैठक में यह तय किया गया कि आगामी 15 सितंबर को महासंघ के प्रेरणास्त्रोत एवं हिंदू समाज के मार्गदर्शक महंत अवैद्यनाथ सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई जाएगी।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदू समाज की एकता, सेवा और राष्ट्र के कल्याण हेतु समर्पित किया। उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भजन-कीर्तन, भंडारा तथा जरूरतमंदों को सहयोग वितरण जैसे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे महंत अवैद्यनाथ सिंह के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी की ऊर्जा और उत्साह से यह साफ झलक रहा था कि इस बार की पुण्यतिथि का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य होगा।
रिजवान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786
For Latest News Updates Subscribe Our Channel👇👇👇


0 Comments