📰 यूपी से बड़ी खबर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र, बंजरिया पहुंचीं और प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से खेती से जुड़ने की अपील की और कहा कि हर परिवार की एक संतान खेती जरूर करे, जिससे देश का कृषि तंत्र और मजबूत हो सके।
राज्यपाल ने आकाशीय बिजली से किसानों की हो रही मौतों पर चिंता जताई और बताया कि वैज्ञानिक नई तकनीक पर काम कर रहे हैं, जिससे समय रहते अलर्ट मिल सकेगा।
उन्होंने बच्चों में कुपोषण पर भी बात की और कहा कि संतुलित आहार ही बच्चों को स्वस्थ बना सकता है। भारत की डेयरी नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका में गायों को मांस खिलाया जाता है, जबकि भारत में उन्हें हरा चारा दिया जाता है।
कार्यक्रम में पांच किसानों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने गन्ना पेराई मशीन का संचालन किया और कार्यक्रम के अंत में अपनी माता के नाम पर एक आम का पौधा भी रोपित किया।
रिपोर्ट: AKP News 786
0 Comments