मोबाइल न मिलने पर की दादाजी की हत्या – दिल दहला देने वाली वारदात
बस्ती - थाना पुरानी बस्ती, स्वाट टीम व एसओजी बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में रिटायर्ड फौजी ( बाबा) की हत्या के जुर्म में पंजीकृत मु0अ0सं0 139/25 धारा 103(1) बीएनएस में बाल अपचारी के दोस्त अजहरुद्दीन उर्फ समीर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी संजय कालोनी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को दिनांक 05.8.2025 को समय 20.15 बजे चैनपुरवा ओवब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया तथा बाल अपचारी को ग्राम रेहरवा थाना पुरानी बस्ती से नियमानुसार संरक्षण में लिया गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना दिनांक 04.08.2025 को थाना पुरानी बस्ती को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेहरवा में किराये के मकान में रह रहे रिटायर्ड फौजी रमापति पाण्डेय पुत्र स्व0 कृपाशंकर पाण्डेय निवासी आमबारी थाना रुधौली जनपद बस्ती की लोहे की राड व ईंट का अद्धा मारकर हत्या कर दिया गया है।
आवेदक सन्तोष कुमार पाण्डेय पुत्र रमापति पाण्डेय निवासी ग्राम आमबारी पोस्ट आमबारी थाना रुधौली जनपद बस्ती के लिखित सूचना पर मु0अ0स0 139/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम (1) बाल अपचारी थाना रुधौली जनपद बस्ती (2) अजहरुद्दीन उर्फ समीर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी संजय कालोनी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । जिसके क्रम मे अभियुक्त अजहरुद्दीन उर्फ समीर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी संजय कालोनी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को दिनांक 05.8.2025 को चैनपुरवा ओवब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 06.8.2025 को बालअपचारी को ग्राम रेहरवा थाना पुरानी बस्ती से संरक्षण में लिया गया ।अभियुक्त व बालअपचारी ने पूछताछ के दौरान बताया कि अपने बाबा के साथ किराये के मकान में रेहरवा में रहता था, इन दोनों के अलावा घर पर कोई अन्य व्यक्ति नहीं रहता था ।
बाल अपचारी द्वारा अपने बाबा से बार-बार रुपये की मांग की जाती थी तथा इसको लेकर के विवाद भी करता था तथा वह बाबा को रुपये के लिये प्रताडित भी करता था। कई दिनों से मोबाईल खरीदने के लिये उनसे पैसे मांग रहा था तथा अभियुक्त अजहरुद्दीन उर्फ समीर पुत्र अब्दुल सलाम एक नशेडी नवयुवक है, जिसके संगत में पड़ गया था तथा उसके साथ नशा करता था।
दिनांक 04.08.2025 को बाल अपचारी अपने बाबा से मोबाइल खरीदने के लिए पैसा मांगने लगा, जिस पर दोनों के बीच कहासूनी हुई तथा बाबा द्वारा गुस्से में मां की गाली दिये जाने पर बाल अपचारी द्वारा बगल में रखे लोहे की पाइप से सिर पर मार दिया गया, बाबा उसको पकड़ना चाहे कि अजहरुद्दीन उर्फ समीर ने मौके पर पड़े ईंट के अद्धे से पीछे से सिर में मार दिया जिससे वह तख्त पर गिर गये, दोनों ने देखा कि इनकी मृत्यु हो गया है तो पूजा घर में गये पूजा घर की मेज पर देवी देवताओं की फोटो के पीछे रखी चाभी को उठाकर पूजा घर में रखे दोनो बक्सों को खोलकर रुपये की तलास किये परंतु बक्से में कोई पैसा नही था। अजहरुद्दीन ने ईंट के अद्धे को पूजा घर में देवी देवताओं के फोटो के पीछ रखकर चुनरी से ढक दिया तथा दोनो मौके से भाग गये।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments