Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

*छात्र शक्ति-राष्ट्र निर्माण की युक्ति है, और विद्यार्थी परिषद इस शक्ति को दिशा देने वाली संकल्पना है : श्री असीम अरुण*

 प्रतिभा को सम्मान, समाज को दिशा – यही है विद्यार्थी परिषद की सोच : डॉ० राकेश प्रताप सिंह*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत के बस्ती जिले द्वारा बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी  प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण, बस्ती जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जगदीश शुक्ला, ITM के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रभुदत्त पांडेय, अभाविप के प्रांत अध्यक्ष डॉ० राकेश प्रताप सिंह, स्वागत अध्यक्ष श्री आशुतोष दुबे, स्वागत मंत्री श्री नरेंद्र सिंह, जिला संयोजक श्री विकास कसौधन, कार्यक्रम संयोजक श्री अमरेंद्र पांडेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमें बस्ती जिले के 1000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

"Officers from RTO, traffic police, and local police conduct intensive vehicle checking on a national highway in Basti, seizing illegal buses and issuing fines during a joint crackdown campaign."

अभाविप द्वारा 10 वीं तथा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर छात्रों के रचनात्मक विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त पहल रहा। इस सम्मान के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना की गई, बल्कि उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण ने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति इस बात का जीवंत प्रमाण है कि इस देश में ज्ञान, विवेक और बौद्धिक परंपरा की कभी कमी नहीं रही। चाहे वह स्वामी विवेकानंद जैसे महान विचारक हों या आज के नव युवा, सभी भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं। भारतीय संस्कृति में शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक अच्छे मनुष्य, चरित्रवान नागरिक और राष्ट्रनायक का निर्माण रहा है। यही कारण है कि तक्षशिला, नालंदा, और गुरुकुलों की परंपरा ने दुनिया को ज्ञान, संतुलन और विवेक का संदेश दिया।आज आवश्यकता है कि हम विद्यार्थियों को परीक्षा के अंक नहीं, बल्कि जीवन के मूल्य सिखाएं। अभाविप इसी दिशा में कार्य कर रही है, जहाँ शिक्षा का उद्देश्य केवल प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण है। 

इसी के साथ माननीय समाज कल्याण मंत्री ने विद्यार्थियों की दिनचर्या को प्रकृति के अनुकूल चलाने की सलाह भा छात्रों को दी।

अभाविप के प्रांत अध्यक्ष डॉ० राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर सीमित नहीं होती, बल्कि वह विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी जागृत करती है। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को सक्रिय, जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनाना है, जो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।शिक्षा को केवल अंकों तक सीमित न रखते हुए, विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर रचनात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिससे युवा पीढ़ी अपने अंदर छिपे नेतृत्व कौशल, सामाजिक चेतना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को पहचान सके।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जगदीश शुक्ला ने कहा कि ज्ञान-शील-एकता के मूल मंत्र का परिचायक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं के मध्य राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करने के साथ देश समाज के प्रति कर्तव्य बोध का भाव जागृत करने का सफल प्रयास कर रही है।


स्वागत अध्यक्ष श्री आशुतोष दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को मंच देने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।


स्वागत मंत्री श्री नरेंद्र सिंह ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल भारत माता की जय का नारा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह उन युवाओं को सामने लाने का कार्य करती है, जो अपने आचरण, कर्म और समर्पण से भारत माता की जय को चरितार्थ करते हैं।


कार्यक्रम में मंच संचालन श्री उद्यांश पांडेय ने किया।


इस अवसर पर अभाविप गोरक्ष प्रांत के मंत्री श्री मयंक राय, पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ० जे०के० शाही, SFD संयोजक श्री आलोक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अंकुर वर्मा, श्री अभय पाल, विभाग संगठन मंत्री श्री आकाश गौड़, प्रांत मेडिवीजन प्रमुख श्री आनंद बिहारी, फार्माविजन संयोजक श्री अखिलेश सिंह, विभाग प्रमुख डॉ० विजय शुक्ला, विभाग संयोजक श्री बृजभूषण उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री श्री अंकित मिश्रा, श्री आशुतोष पाण्डेय , श्री मारुत पांडेय,  डॉ० विवेक पांडेय, अंकित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

 रिजवान खान की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments