Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU )व थाना AHT (मानव तस्करी रोधी/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग)जनपद बस्ती की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्टी

 आज दिनांक 22.08.2025 को समय 13:00 बजे जनपद बस्ती पुलिस लाइन सभागार से श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्रीमान संजय सिंह क्षेत्राधिकारी सर्किल हर्रैया, बस्ती व सुश्री स्वर्णिम सिंह क्षेत्राधिकारी रूधौली,बस्ती की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस.जे.पी.यू )व थाना AHT (मानव तस्करी रोधी/ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक संपन्न हुई ।बैठक में निम्न अधिकारी तथा कर्मचारीगण शामिल हुए ,सहायक अभियोजन अधिकारी, श्रम परिवर्तन अधिकारी, चिकित्सा

बस्ती पुलिस लाइन सभागार में SJPU और AHT की मासिक बैठक, अधिकारियों द्वारा बाल संरक्षण व पोक्सो एक्ट पर चर्चा।

 अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आर.पी.एफ व थाने के बाल कल्याण अधिकारी तथा थाना AHT व SJPU के अधिकारी /कर्मचारीगण , बैठक में थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्याओं, पीड़िता के आवासन ,बाल गुमशुदा, बाल श्रम ,बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति ,किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन के संबंध में जानकारी दी गई ,पोक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत करने के 24 घंटे के अंदर CWC को सूचित करना ,पोक्सो के मामले में फॉर्म ए व बी पुलिस द्वारा भरा जाना ,बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा- निर्देश का पालन जे0जे0 एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट भरना, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारी रिमांड हेतु नाबालिग पीड़ित/ पीड़िता का चिकित्सालय में मेडिकल कराने के लिए सादे वस्त्रों में आने के संबंध में जानकारी दी गई , जे0जे0 एक्ट की धारा 24, पॉक्सो तथा जुवेनाइल से संबंधित अभियोग में प्रेस विज्ञप्ति देते समय पीड़ित / बाल अपचारी की फोटो व व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखा जाए आदि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments