*थाना गौर पुलिस टीम द्वारा घर-परिवार के लिखने-पढ़ने की बात कहने पर नाराज होकर घर से निकले 14 वर्षीय लड़के को 01 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर नियमानुसार उसे, उसके माता-पिता/ परिजनों को सुपुर्द किया गया |*
दिनांक-23.09.2025 को थाना गौर पर राजेश सिंह पुत्र स्व० दिनेश सिंह निवासी ग्राम विशुनपुर जनपद बस्ती द्वारा सूचना दिया गया कि मेरा बेटा उम्र करीब 14 वर्ष दिनांक-23.09.2025 को समय करीब 20:37 बजे अपने ननिहाल ग्राम बढ़या से बिना बताए घर से कहीं चला गया है, जिसकी हम सभी परिवारजन अपने गाँव, नात-रिश्तेदारी व अन्य जान-पहचान वाली जगह पर काफी खोजबीन/ तलाश किए किन्तु उसका कहीं पता नहीं चला, जिस पर थाना गौर पुलिस टीम द्वारा थाना स्तर से टीमों का गठन कर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म, संभ्रांत व्यक्तियों/ आमजन व मुखबीर आदि की मदद प्राप्त कर पढ़ने-लिखने में मन न लगने के कारण घर-परिवार द्वारा पढ़ने की बात कहे जाने से नाराज हो कर अपना चप्पल व साइकिल गाँव के सड़क के किनारे छोड़कर पीट्ठू बैग लिए खेतों के रास्ते जाते समय ग्राम मरवटीया के पास से लड़के को एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे, उसके उसके माता-पिता/ परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया, जिसे पाकर उसके माता-पिता/ परिजन काफी खुश है जिनके द्वारा थाना गौर जनपद बस्ती पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
*1-* प्र0नि0 गौर परमाशंकर यादव जनपद बस्ती |
*2-* उ0नि0 अजयनाथ कन्नौजिया, उ0नि0 सोमनाथ यादव थाना गौर जनपद बस्ती |
*3-* हे0का0 अतिभ यादव, हे0का0 जीतेन्द्र मौर्या, हे0का0 निर्भय सिंह, हे0का0 शिव प्रसाद गौंड, का0 अभिषेक नाथ थाना गौर जनपद बस्ती |
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

0 Comments