Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं महिला सम्बन्धी साइबर अपराध के रोकथाम के लिए जागरूक किया गया ।

 प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना  श्री कुलदीप कुमार त्रिपाठी  मय पुलिस टीम के द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं महिला सम्बन्धी साइबर अपराध के रोकथाम के लिए जागरूक किया गया । 

*साइबर हेल्पलाइन नंबर - 1930*

 *साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल

www.cybercrime.gov.in* 

*थाने का सी0यू0जी0 नंबर 7939876672* 

के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई । इस अवसर प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्लिमा खातून व कॉलेज की समस्त अध्यापिका मौजूद रही साथ में इंस्पेक्टर श्री भगवान सिंह उ0नि0 श्री शेषनाथ गोंड,का0 जितेन्द्र यादव,का0 रूपेश,  आदि अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 *साइबर अपराध से बचाव हेतु सुझाव*

❌अनजान लिंक या मैसेज पर कभी क्लिक न करें।

किसी भी अनजाने नंबर से आए OTP, PIN या पासवर्ड कभी शेयर न करें।

❌कॉल पर खुद को बैंक/पुलिस बताने वाले धोखेबाज़ों से सावधान रहें।

अपनी व्यक्तिगत जानकारी (फ़ोन नंबर, पता, बैंक डिटेल्स) सार्वजनिक न करें।


❌फ्रेंड रिक्वेस्ट केवल जान-पहचान वालों की ही स्वीकार करें।


❌फ़ोटो/वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, क्योंकि एक बार शेयर हुई चीज़ हमेशा ऑनलाइन रह सकती है।

❌UPI, नेटबैंकिंग, ATM का पासवर्ड या PIN किसी के साथ साझा न करें।


✅केवल भरोसेमंद ऐप और वेबसाइट पर ही लेन-देन करें।

संदिग्ध लिंक से पेमेंट न करें।


✅साइबर बुलिंग या ऑनलाइन धमकी मिलने पर तुरंत माता-पिता या पुलिस से संपर्क करें।

✅साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें।

या www.cybercrime.gov.in

 पर शिकायत दर्ज करें।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

 AKP NEWS 786

Post a Comment

0 Comments