(AKP NEWS 786) सिद्धार्थनगर-पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा थाना कोतवाली बांसी क्षेत्रान्तर्गत 'मिशन शक्ति फेज-5.0' के तहत रामविलास इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड साइंसेस के छात्राओं/महिलाओं को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं/ छात्राओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो,हेल्पलाइन नंबरो
1090,181,112,1076 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर तथा मिशन शक्ति फेज-5 का पम्पलेट देकर जागरूक किया गया। तत्पश्चात डीआइजी द्वारा थाना कोतवाली बांसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस कार्यालय,हवालात गृह, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र,आगन्तुक कक्ष, मालगृह, थाना परिसर, आवासीय परिसर आदि का भ्रमणकर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद , एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी , प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व एन्टीरोमियों प्रभारी मय टीम सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
रिजवान खान की रिपोर्ट

0 Comments