बस्ती-पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में जिला गंगा समिति के तत्वाधान में "स्वच्छता ही सेवा अभियान" के अंतर्गत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम, स्वच्छता शपथ, वृहद वृक्षारोपण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी ए पी सिंह, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अमित कुमार गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, स्थानीय,विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, वन विभाग के स्टाफ व अन्य ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
इस अभियान का उद्देश्य आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, इतिहास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा उत्साहवर्धन करना,नदी एवं तटों की सफाई करना,कचरा मुक्त समाज तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि नदियों एवं पर्यावरण को साफ सुथरा रखना, अत्यधिक वृक्षारोपण वातावरण को स्वच्छ रखना है। पर्यावरण के लिए हानिकारक वस्तुओं जैसे प्लास्टिक व अन्य का उपयोग दैनिक जीवन में उपयोग में न लाने का सभी से आग्रह किया गया।
रिपोर्ट – रिजवान खान, AKP न्यूज 786

0 Comments