Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

साक्षरता दिवस पर सूफी एजाज आलम खान कादरी का संदेश

 अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम दमया परसा जिला। बस्ती में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल सूफी एजाज आलम खान कादरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षरता ही विकास की कुंजी है।

उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सही और प्रभावी ढंग से पढ़ना–लिखना आना चाहिए, क्योंकि जब हम अच्छे से पढ़ना और लिखना सीखते हैं, तभी बेहतर ढंग से बोलने की कला भी विकसित होती है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा सिर्फ व्यक्तिगत प्रगति का नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान का भी आधार है।

सूफी साहब ने विद्यार्थियों को याद दिलाया कि उन्होंने पहले ही वर्ष 2014 में कहा था कि  "जिद जरूरी है, बेहतर इल्म हासिल करने के लिए" । उन्होंने समझाया कि यदि विद्यार्थी शिक्षा के लिए जिद्दी बनें, तो हमारे देश को विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

 ब्यूरो रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments