माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद बस्ती में दिनांक 09 सितंबर 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आज दिनांक 08 सितंबर 2025 को श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती, एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती, द्वारा अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, एवं क्षेत्राधिकारीगण के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी मे लगे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारू रखने हेतु आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि वे अपनी ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा और सतर्कता के साथ निभाएं,जिससे कि कार्यक्रम को सकुशल व सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान ड्यूटी में लगे सभी संबंधित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786


0 Comments