डीआईजी संजीव त्यागी ने मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण, महिलाओं व छात्राओं से संवाद
बस्ती- पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ थाना कोतवाली मे मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा,सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित कार्यक्रमो एवं प्रयासो के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर सभी महिलाओं व बच्चियों को थाने का भ्रमण कराकर पुलिस के कार्यो के सम्बंध में जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति फेज-5 से संबंधित बुकलेट, पम्पलेट,शाल व बुके दिया गया। सभी को हेल्पलाइन नंबर 1090,181, 102,108,112,1076आदि के सम्बंध मे जानकारी दी गयी। तत्पश्चात शारदीय नवरात्र एवं आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा, कानून एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा दुर्गा प्रतिमा पंडाल में पहुंचकर आयोजन समिति से वार्ता किया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि त्यौहारों के दौरान सतर्कतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न करायें ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येंद्र भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी, महिला थाना प्रभारी डा0 शालिनी सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
रिजवान खान की रिपोर्ट
ए के पी न्यूज 786

0 Comments