क्षेत्राधिकारी रुधौली द्वारा थाना सोनहा में निर्माणाधीन मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर नवरात्र/ दुर्गापुजा के समय माता मंदिर में मेला को लेकर तैयारियो का जायजा लेकर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |
दिनांक-28.09.2025 को क्षेत्राधिकारी रुधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक सोनहा व निरीक्षक क्राइम के साथ मिशन शक्ति के अंतर्गत बनाए गए सभी रजिस्टरों का अवलोकन कर थाना सोनहा में निर्माणाधीन मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं दिए गए मानको के अनुसार मूलभूत सुविधाओं जैसे पीने का स्वच्छ पानी, बैठने की उचित व्यवस्था, आवश्यक रजिस्टर व कंप्यूटर इत्यादि की समीक्षा की गई |
थाना सोनहा क्षेत्र में स्थित समय माता मंदिर में अष्टमी व नवमी की तैयारी के सापेक्ष प्रभारी निरीक्षक सोनहा के साथ भ्रमण कर मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं से बातचीत कर मिशन शक्ति के विषय में जानकारी दी गई एवं मंदिर प्रांगण में लगाई गई दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था, उन पर कार्य करने वाले दुकानदारों व उनके सहायकों के आधार कार्ड एवं मंदिर प्रांगण में रखे गए रजिस्टरों को चेक किय | मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंदिर प्रांगण के बाहर व आस-पास के क्षेत्र में उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया | मंदिर में अष्टमी व नवमी पर होने वाली भीड़ एवं आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु मंदिर परिसर व आस-पास लगाए गए सी०सी०टी०वी० कैमरे के विषय में प्रभारी निरीक्षक सोनहा के साथ चर्चा कर मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात किया गया एवं थाना सोनहा क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिला चौपाल के आयोजन व महिला संबंधी अपराधों के विषय में चर्चा कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

0 Comments