Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ए.पी.एन. महाविद्यालय बस्ती में अभाविप इकाई का गठन

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्ती नगर द्वारा ए.पी.एन. महाविद्यालय में इकाई गठन कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिंह ने चुनाव अधिकारी के रूप में किया। मंच पर डॉ. अभिषेक सिंह (नगर अध्यक्ष), अंकित (जिला संगठन मंत्री), तथा अमरेंद्र (तहसील संयोजक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर नई इकाई का गठन किया गया। जिसमें शिवेंद्र सिंह को इकाई अध्यक्ष, महेंद्र चौधरी को इकाई मंत्री घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त मोहंती गुप्ता, अमन सिंह तथा आशुतोष पाठक को उपाध्यक्ष तथा सत्यम वर्मा, दया सिंह, यश श्रीवास्तव, फ़ैज़ा खान एवं अर्चिता चौहान को सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की धारा है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने कंधों पर छात्र हित व सामाजिक उत्तरदायित्व का दायित्व लेकर काम करेंगे।

जिला संगठन मंत्री अंकित ने अपने उद्बोधन में कहा ए.पी.एन. महाविद्यालय की नई इकाई छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी और प्रत्येक छात्र तक परिषद की विचारधारा पहुँचाने का कार्य करेगी।

तहसील संयोजक अमरेंद्र ने कहा नवगठित इकाई विद्यार्थी परिषद के आदर्शों को महाविद्यालय परिसर में जीवंत करेगी तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और पूरे जोश व उत्साह के साथ “वन्दे मातरम्” व “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। साथ ही छात्रों ने संकल्प लिया कि वे ए.पी.एन. महाविद्यालय को बस्ती नगर की शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाएंगे।

रिजवान खान की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments