मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना पुरानी बस्ती स्थित दिल्ली स्कूल आफ एक्सिलेंस बस्ती में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती, प्र0नि0 महिला थाना की मौजूदगी में बालिकाओं/शिक्षिकाओं को महिला सशक्तिकरण के सभी अधिकारों से अवगत कराया गया
खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है जहां मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के क्रम में दिनांक 27.09.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा प्र0नि0 महिला थाना डा0 शालिनी सिंह व थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती दक्षिण दरवाजा चौकी इंचार्ज ओपी मिश्रा की मौजूदगी में दिल्ली स्कूल आफ एक्सिलेंस के प्रबंधक जेपी सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी बस्ती में बालिकाओं /महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक/मानसिक उत्पीड़न के रोकथाम/निषेध और निवारण व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजन कर उपस्थित बालिकाओं/शिक्षिकाओं को सभी प्रकार की जानकारी दी गई।
रिजवान खान की रिपोर्ट

0 Comments