थाना लालगंज पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता ने दिल जीत लिया।
महज 3 साल का मासूम बच्चा रास्ता भटककर घर से पूरे 5 किलोमीटर दूर पहुँच गया।
महादेवा चौराहे पर यह मासूम अकेले भटकता हुआ लोगों को दिखाई दिया।
बच्चे के साथ कोई भी अभिभावक न देखकर चौकी महादेवा पुलिस ने तत्काल जिम्मेदारी संभाली।
पुलिस ने मासूम से पूछताछ की, लेकिन वह अपनी पहचान बताने में असमर्थ रहा।
तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, आमजन संपर्क और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
लगातार अथक प्रयासों के बाद 3 घंटे के भीतर परिजनों का पता चल गया।
पता चला कि बच्चे का नाम बघीरा है और वह जनपद कुशीनगर का रहने वाला है।
15 दिन पूर्व वह अपने फूफा बल्लू के घर नेवारी गांव थाना लालगंज आया था।
घूमते-खेलते यह मासूम रास्ता भटककर पूरे 5 किलोमीटर दूर चला आया था।
लालगंज पुलिस ने परिजनों को चौकी बुलाकर नियमानुसार मासूम को सकुशल सुपुर्द किया।
परिजन बच्चे को पाकर भावुक हो गए और पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
अखिलेश पाल की रिपोर्ट

0 Comments