Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भक्ति और उत्सव का संगम: जी वी एम कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि आयोजन।

 भक्ति और उत्सव का संगम: जी वी एम कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि आयोजन।

बस्ती (AKP NEWS 786) नवरात्रि के पावन अवसर पर जी वी एम कॉन्वेंट स्कूल बस्ती में सामुदायिक भंडारा सम्पन्न।
 नवरात्रि के शुभ अवसर पर 29 सितंबर, सोमवार को जी वी एम कॉन्वेंट स्कूल में सामुदायिक भोज का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भंडारा एवं कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया।



स्कूल प्रबंधक संतोष सिंह और प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने श्रद्धा भाव से इस आयोजन में भाग लिया। 

प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा, "नवरात्रि के इस पावन पर्व पर सामुदायिक भंडारा और कन्या पूजन से बच्चों में श्रद्धा और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न होता है।
इस आयोजन ने  उत्सव और भाईचारे का संदेश फैलाया और नवरात्रि के पावन पर्व को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षिकाओं की भी उपस्थिति रही, जिनमें राकेश, राजेश, निगहत, गिरीश, राज कुमार, आनंद, जितेंद्र, पवन, रुबीना, शिवानी, नेहा, ख़ुशी, रेशमा, ममता, सावित्री, महिमा, अनीता, पूजा, अर्जुन, आलोक, सुशील, प्रवीण, दिवाकर आदि शामिल थे।
ब्यूरो रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786



Post a Comment

0 Comments